HighlightHaridwar News

पुलिस और गौ तस्करों के बीच देर रात फिर हुई मुठभेड़, एक बदमाश हुआ घायल

हरिद्वार में एक बार फिर से पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस और गौ तस्करों में फिर हुई मुठभेड़

प्रदेश में गौ तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच हरिद्वार में एक बार फिर से पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिलेभर में चल रही है चेकिंग

इस घटना के बाद से फरार बदमाश की तलाश के लिए कांबिंग चल रही है। पुलिस जिलेभर में गौकशी को रोकने और फरार बदमाश की तलाश के लिए चेकिंग कर रही है। बॉर्डर से लेकर सभी मुख्य मार्गों पर चेकिंग कर वाहनों को खंगाला जा रहा है।

पथरी थाना क्षेत्र की है घटना

मिली जानकारी के मुताबिक घटना थरी थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस को आधी रात को सूचना मिली कि जंगल के अंदर गोकशी की तैयारी चल रही है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंचकर इलाके को खंगाला शुरू किया।

इसी बीच दो लोग गौकशी करते हुए पाए गए। पुलिस ने जैसे ही उनकी घेराबंदी शुरू की वैसे ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हुआ।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें