लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी आगे, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और कनाडा के पीएम पीछे

अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वे में भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी सबसे ऊपर हैं, जिनकी रेटिंग 78 फीसद है। इसके बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी है।
लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी आगे
जानकारी के अनुसार अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने वर्ल्ड लीडर को लेकर एक सर्वे किया था। जिसमें 22 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शामिल किया गया। सर्वे में सामने आया है कि इस बार जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में अलोकप्रिय नेताओं की संख्या ज्यादा है। हालांकि, इस सर्वे में बताया गया है कि लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी पहले पायदान पर हैं।
यहां नेताओं की हो सकती है हार
मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि जिन नेताओं की लोकप्रियता घटी है। उनमें से अगर कुछ देशों में आज चुनाव होते हैं, वहां नेताओं को हार का सामना करना पड़ सकता है। इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और कनाडा के पीएम ट्रूडो की पार्टी शामिल हैं। इसके अलावा जर्मन चांसलर शोल्ज की पार्टी भी चुनाव हार सकती है।