प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है। फैंस फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म का पहला गाना जारी किया गया है। गाने का नाम ‘जय श्री राम’ है। फिल्म के गाने के रिलीज़ होते ही इंटनेट पर हलचल मच गई।
फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज़
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने शनिवार को फिल्म का सॉन्ग ‘जय श्री राम’ रिलीज़ कर दिया। फिल्म की लिरिक्स मनोज मुंतशिर द्वारा लिखी गई है। इस गाने को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। गाना के लिरिक्स और विज़ुअल्स पूरी तरह से मेल खा रहे है। संगीत अजय-अतुल द्वारा दिया गया है। गाना जारी होने के बाद इंटरनेट पर छा गया है।
गाने से खुश है फैंस
सॉन्ग की लिरिक्स दिल छूने वाली हैं। गाने में प्रभास श्री राम के रोले में काफी अचे लग रहे है। तो वहीं मां सीता बनी कृति सेनन भी काफी खूबसूरत लग रही है। गाने को सुनने के बाद यूजर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने कहा मनोज मुंतशिर सर द्वारा इन डिवाइन लिरिक्स को मेरा सलाम। तो वहीं दूसरे ने लिखा वाह रोंगटे खड़े हो गए।टी एक अन्य यूजर ने लिखा पूरा गाना ही दस में से दस है। आने वाले अगले 15 -20 साल तक ये गाना बजता रहेगा। दिवाली हो या राम नवमी, ये नया राम एंथम है।
इस दिन होगी फिल्म रिलीज़
इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत द्वारा किया गया है। फिल्म में राम की भूमिका प्रभास ने, मां सीता की भूमिका कृति सेनन ने और लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह ने निभाई है। तो वहीं फिल्म में रावण की भूमिका में सैफ अली खान है। ये फिल्म 16 जून को सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी। फैंस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है।