UttarakhandBig NewsDehradun News

तीन दिन पहले पति के साथ हुई थी महिला लापता, इस हाल में मिली, पति की तलाश जारी

तीन दिन पहले अपने पति के साथ घर से हुई लापता हुई महिला बेहोशी की हालत में मंगल से बरामद हुई है। महिला के गले पर चुन्नी के निशान हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला का गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया था। शुक्रवार सुबह महिला के भाई ने अपनी बहन और जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराई।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी

महिला के भाई ऋषि निवासी कृष्णा नगर लेबर काॅलोनी ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में अपनी बहन और जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराई। ऋषि ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सीमा और जीजा आशीष के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों ही रात में घर से कहीं चले गए थे।

बेहोशी की हालत में जंगल में मिली

चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठानी ने बताया कि ऋषि कि शिकायत के बाद सीमा और उसके पति की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को सीमा हनुमान मंदिर के पास जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। चौकी प्रभारी ने बताया की महिला के गले में चुन्नी के निशान थे। आशंका है कि सीमा को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया हो।

पति की तलाश जारी

सीमा को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। महिला अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। सीमा के कुछ बताने पर ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि सीमा का पति आशीष अभी भी लापता है। जिसकी तलाश जारी है। बता दें दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें