UttarakhandBig NewsDehradun News
खाने में चिकन के पीस कम होने पर बवाल, खुद को बताया मंत्री का रिश्तेदार, बदमाश फायर झोंक फरार

देहरादून से गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम दिखे तो बदमाश रेस्टोरेंट संचालक और उसकी पत्नी पर फायर झोंक कर फरार हो गए।
खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम होने पर बवाल
जानकारी के मुताबिक अशोक सेन निवासी प्रेमनगर ने बताया कि प्रेमनगर में उनका रेस्टोरेंट है। शुक्रवार देर रात उनके रेस्टोरेंट में खाने के लिए कुछ दबंग पहुंचे और उन्होंने चिकन आर्डर किया। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम देख बदमाश आग बबूला हो गए। उन्होंने उन्हें कई बार शांत करवाना चाहा लेकिन आरोपित शोर मचाने लगे।
जल्द किया जाएगा आरोपियों को गिरफ्तार
आरोपितों ने खुद को हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाली और फायर झोंकनी शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपितों की कार को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।