National

अमेरिका में अपनी 7 महिने की बच्ची की मौत का कारण बनी उसकी मां, हुई जेल, कारण जान होंगे हैरान

कहते हैं कि मां का दिल बच्चों में अटका होता है, लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में एक मां से बहुत बड़ी गलती हो गई । दरअसल यहां एक मां अपनी 7 महीने की बच्ची को कार में रखकर 4 घंटे तक भूल गई । कड़कती धूप में नवजात बच्ची कार के अंदर 4 घंटे तक रही और जब मां को याद आया और वो वापस आई तो बच्ची को देख उसके होश उड़ गए।

तपती धूप में बच्ची की हुई मौत

कार को मां धूप में खड़ी करके चली गई थी। इस दौरान कड़कती धूप में बच्ची गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पाई और 4 घंटे तपती धूप में उसकी मौत हो गई। वहीं अब 32 साल की मां पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने उसे 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने उसे अपनी बेटी की मौत के लिए दोषी करार दिया है।

महिला ने लिया था ड्रग्स

बताया जा रहा है कि महिला पहले दुकान गई और उसके बाद जब वो दुकान से लौटी तो घर के अंदर अकेली चली गई इस दौरान उसकी बच्ची कार में अकेली थी। महिला को जब एहसास हुआ कि उसीक बच्ची कार में तब तक 4 घंटे का समय बीत चुका था और उसकी बच्ची की मौत हो गई थी। वहीं जब महिला का बल्ड टेस्ट किया गया तो उसमें पाया गया कि जिस दौरान बच्ची के साथ यह सब हादसा हुआ उस दौरान उसने ड्रग्स लिया था और नशे में थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें