UttarakhandHaridwar NewsHighlightRoorkee News

अज्ञात कार सवार युवकों ने परीक्षा देने जा रहे छात्र का अपहरण कर की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

दोस्तों के साथ बाइक से काॅलेज जा रहे छात्र को रास्ते में कार सवार युवकों ने अपहरण कर जमकर पीटा। कार सवार युवकों ने छात्र की पिटाई कर उसे एक स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। छात्र ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद छात्र के परिजनों ने कोतवाली रुड़की में घटना की तहरीर दी है।

परीक्षा देने जा रहे छात्र का अपहरण कर की मारपीट

गंगनहर कोतवाली के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी वंश अग्रवाल कोर कॉलेज में बीबीए का छात्र है। गुरुवार को वंश अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर परीक्षा देने के लिए कॉलेज जा रहा था। वंश जब शेरपुर गांव स्थित शनिदेव मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से एक सफ़ेद रंग की कार बाइक के आगे आकर रुक गई।

जबरन कार में बैठाकर छात्र से की मारपीट

बाइक सवार छात्र कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार से उतरकर तीन युवक वंश को जबरन कार के अंदर ले गए। उन्होंने कार के अंदर ले जाकर छात्र को लात-घूसों से जमकर पीटा। फिर कार सवार युवकों ने वंश को हरिद्वार रोड स्थित रेड चीली रेस्टोरेंट के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। वंश ने इसके बाद अपने साथियों को फ़ोन कर मौके पर बुलाया।

पुलिस जांच में जुटी

वंश ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद वंश के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित छात्र ने कोतवाली रुड़की पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस का मानना है की मामला किसी विवाद से जुड़ा हो सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें