UttarakhandChampawat NewsHighlight

पूर्णागिरि धाम के पास तीन मंजिला दुकान में लगी आग, एक घंटे तक श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में रोका

पूर्णागिरि धाम के पास पूजा सामग्री की दुकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना में एक व्यक्ति की तीन मंजिला दुकान आग की चपेट में आ गई।

PURNAGIRI DHAM KE PAAS AAG

तीन मंजिला दुकान पर लगी आग

बताया जा रहा है घटना में रमेश तिवारी की तीन मंजिला दुकान जल गई। लकड़ी, तखत, बल्ली, टिनशेड से बनी दुकान में पूजा सामग्री बेचने के अलावा रेस्टोरेंट का भी संचालन किया जाता था। घटना सुबह नौ बजे काली मंदिर के पास की बताई जा रही है। जिसमें रमेश तिवारी की दुकान नंबर 23 व 24 जल गई। बाद में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से आग और धधक गई।

champawat news

आग बेकाबू होने पर हो सकता था बड़ा नुकसान

स्थानीय दुकानदारों और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खतरे की संभावना को देखते हुए करीब एक घंटे तक पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को ककराली गेट पर ही रोक दिया गया। वक्त रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो करोड़ो का नुकसान होने की संभावना थी। बता दें वहां पर सभी दुकानें एक दूसरे से लगी हुई है और अधिकांश दुकानें टिनशेड की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें