National

सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी ने अडानी ग्रुप को दी राहत, कहा, नहीं हुआ नियमों का उल्लंघन

सुप्रीम कोर्ट की अडानी मामले में एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप को बड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन नहीं होने की बात सामने आई है।

क्या था मामला

बता दें कि 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि अडानी समूह दर्शकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। उस रिपोर्ट के सामने आन के बाद भी अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी इसी के साथ कुछ दिनों के बाद ही गौतम अडानी को करोंड़ो की चपत लगी थी। वहीं इस मामले में सियासत भी देखने को मिली। इसी कड़ी में ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा। जहां हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया और अब जाकर एक्सपर्ट कमेटी ने रिपोर्ट सार्वजिनक कर बताया है कि पहली नजर में कोई नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है।

क्या करती है हिंडनबर्ग

बता दें कि हिंडनबर्ग ऐसे कंपनी के ऊपर रिसर्च करती है जिसके शेयर काफी गिर जाते हैं तो उसे खरीदकर लाभ कमाती है। अडानी ग्रुप की कंपनी से पहले भी हिंडनबर्ग ने कई कपंनी पर रिसर्च कर रिपोर्ट निकाली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें