UttarakhandHighlightUttarkashi News

गुलदार प्रभावित क्षेत्र के बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

उत्तरकाशी में शिक्षा विभाग ने विकासखंड के गुलदार से प्रभावित गांवों के छात्र-छात्राओं को अग्रिम आदेशों तक स्कूल नहीं आने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर कोई अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल भेजता है तो वह अपनी जिम्मेदारी पर ही बच्चे को भेज सकता है।

बता दें बीते शनिवार को बड़ी मणी में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा चिन्यालीसौड़ के खालसी और तुल्याड़ा न्याय पंचायत के गांवों में भी गुलदार की दहशत बनी हुई है। हालांकि वन विभाग की ओर से बड़ी मणी में पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन अभी तक गुलदार पकड़ में नहीं आया है।

शिक्षा विभाग ने जारी आदेश किए आदेश

बीते बुधवार को देर रात गुलदार ने एक पालतू कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया था। गुलदार के खौफ से बच्चों के स्कूल आने जाने में भी खतरा है। खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गुरूवार को आदेश जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी जीएस नेगी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। इसलिए जो भी स्कूल गुलदार की दहशत से अधिक प्रभावित है वहां बच्चों को अग्रिम आदेशों तक स्कूल आने से मना किया गया है।

इन इलाकों में है गुलदार की दहशत

गुलदार की दहशत से छोटी मणी, बड़ी मणी, बल्डोगी, कुमराड़ा, भल्ड गांव, गढ़वाल गाड़, और माड़ में सबसे अधिक है। वहीं रेंज अधिकारी धरासू नागेंद्र सिंह रावत का कहना है की वन विभाग कि टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें