UttarakhandBig NewsDehradun News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, परिजनों ने कराया गर्भपात, मौत

गर्भपात के बाद तबियत बिगड़ने से उत्तरकाशी की एक किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशोरी को तीन दिन पहले ही तबियत बिगड़ने पर उत्तरकाशी से देहरादून के एक निजी अस्पताल में लाया गया था।

इलाज के दौरान किशोरी ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई थी। परिजनों ने करीब सात दिन पहले उत्तरकाशी के स्थानीय क्लिनिक में लेकर गए थे। वहां पर उसका गर्भपात कराया गया था। लेकिन किशोरी का रक्तस्राव नहीं रुका।

जिसके बाद उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल में लाया गया। करीब दो दिनों तक देहरादून में इलाज चलने के बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया। बुधवार को कोरोनेशन अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

कुछ समय पहले ही परिजनों के संज्ञान में आया था मामला

उत्तरकाशी के बड़कोट की रहने वाली किशोरी की मौत मंगलवार को पटेलनगर के एक निजी अस्पताल में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिजनों को कुछ दिन पहले ही किशोरी के गर्भवती होने का पता चला था। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने एक लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

लोक-लाज के कारण नहीं दी पुलिस को तहरीर

परिजनों ने लोक-लाज के कारण मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी और मामला दब गया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने उसके गर्भपात की योजना बनाकर एक प्राइवेट क्लिनिक में उसका गर्भपात करा लिया। जिसके कुछ दिन बाद ही तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मामले पर कोरोनेशन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिखा जंगपांगी ने बताया की किशोरी का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया गया है। हालांकि मरीज का कोरोनेशन अस्पताल में नहीं बल्कि किसी दूसरे अस्पताल में लाया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें