UttarakhandHighlightUdham Singh Nagar News

अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव चौकी के बाहर ले जाकर काटा हंगामा

काशीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिजनों ने की वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के बाद मृतक युवक गोपाल विश्वास (19) पुत्र महानंद विश्वास निवासी पच्चावाला स्थित बंगाली कॉलोनी के परिजनों और ग्रामीणों ने कुंडेश्वरी चौकी पहुंचकर जाम लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को मुश्किल से समझा बुझाकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा। घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।

शव को चौकी के बाहर ले जाकर की सड़क जाम

युवक पुरेवाल स्टोन क्रशर से काम कर घर लौट रहा था। इस दौरान जुड़का नंबर एक की टंकी के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मंगलवार दोपहर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग लेकर शव को लेकर कुंडेश्वरी चौकी लेकर पहुंचे।

अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्रामीणों और परिजनों ने कोतवाली के बाहर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान चौकी प्रभारी विनोद जोशी के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण वापस लौटे। बता दें मृतक के जीजा राहुल बैरागी ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें