UttarakhandDehradun NewsHighlight

सरपंच अपनी पत्नी के साथ मिलकर कर रहा था नशे का व्यापार, पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार

रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सपेरा बस्ती का सरपंच अपनी पत्नी के साथ मिलकर नशे का व्यापार करता था। दोनों के पास से सात किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सपेरा बस्ती में छापेमारी

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि कुछ समय से गांजा तस्करी कि शिकायते मिल रही थी। बीते दिनों पहले पुलिस ने एक युवक को अफीम के साथ पकड़ा था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पता चला की सपेरा बस्ती के लोग नशा तस्करी में लिप्त है। जिसके बाद पुलिस टीम ने सपेरा बस्ती में छापा मारा।

पत्नी के साथ मिलकर कर रहा था नशे का व्यापार

छापेमारी के दौरान पूछताछ में पाया गया की सपेरा बस्ती का सरपंच विजय नाथ गांजा बेचता है। नशे के व्यापार में उसकी पत्नी विनीता नाथ भी संलिप्त है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गया। उनके घर से सात किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। विजय नाथ पिकअप वाहन चलता है।

विजय नाथ छोटी छोटी मात्रा में लोगों तक गांजा पहुंचता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें