Big NewsUttarakhand

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहले जत्थे को सीएम धामी ने किया रवाना, 20 मई को खुलेंगे कपाट

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सीएम धामी ने पहले जत्थे को रवाना कर दिया है। इस मौके पर सीएम धामी ने साथ राज्यपाल गुरूमीत सिंह भी ऋषिकेष में हेमकुंड साहिब गुरद्वारा परिसर पहुंचे।

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहले जत्थे को सीएम धामी ने रवाना किया है। सीएम धामी ने हेमकुंड साहिब गुरद्वारा परिसर ऋषिकेश से पहले जत्थे को रवाना किया। पहले जत्थे में करीब 300 यात्री शामिल हुए।

हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। इस मौके पर राज्यपाल गुरूमीत सिंह के साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

सीएम धामी और राज्यपाल ने दी जत्थे को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने पहले जत्थे को शुभकामनाएं दीं। जिसके बाद जत्थे को रवाना किया गया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। 

20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे। हेमकुंड यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में पंजीकरण केंद्र खोला गया है।

तीर्थयात्री यहां पर यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इस पंजाकरण केंद्र में तीन काउंटर होंगे। पंजीकरण केंद्र सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे। यहां पर कर्मचारी यहां दो शिफ्टों में काम करेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button