National

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में टैंकर ने मारी ऑटो को टक्कर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ऑटो को दूध के टैंकर ने टक्कर मारी।

जहानाबाद के चिल्ली मोड़ पर हादसा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास ऑटो में दूध के टैंकर ने टक्कर मारी। इस टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

एक ही परिवार के 14 लोग थे ऑटो में सवार

ऑटो में दूध के टैंकर के टक्कर मारने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई। मौके पर   दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के वक्त ऑटो में 14 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के हैं जो कानपुर देहात के मूसानगर के रहने वाले थे। सभी लोग मूसानगर से जहानाबाद अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। 

परिवार में पसरा मातम

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। एक साथ आठ शवों को देख हर कोई सहम गया। मृतकों में यशोदा (35) पत्नी अनिल, अनिल (38) पिता सोनेलाल, छोटू (6 माह) आदि शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल सौम्या और बहादुर को बहादुर पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें