National

कश्मीर में जी-20 की बैठक के लिए बार्डर, एलओसी और शहर में हाई अलर्ट, हो सकती है कोई बड़ी आतंकी घटना

कश्मीर में प्रस्तावित जी-20 की बैठक को देखते हुए बार्डर और एलओसी से लेकर शहर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। बैठक में कोई खलल न डाला जाए और कोई आतंकी घटना न घटे इसके लिए लगातार सुरक्षा के इतंजाम किए जा रहे हैं।  

बार्डर, एलओसी और शहर में हाई अलर्ट

जी-20 की बैठक के लिए बार्डर और एलओसी से लेकर शहर तक हाई अलर्ट है। मीडिया रिर्पोट्स में मिली जानकारी  25 मई से पहले आतंकी संगठन बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दे सकता है इसलिए शहर भर में हार्इ अर्लट किया गया है और चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।

राजोरी-पुंछ में हो सकता है हमला

जानकारी मिल रही है कि राजोरी-पुंछ में पाकिस्तान की बैट टीम घात लगाकर सुरक्षाबलों को निशाना बना सकती है। कठुआ, जम्मू और सांबा बार्डर से आतंकियों की घुसपैठ करवाकर हमला हो सकता है। आईबी और एलओसी पर आतंकियों का प्रशिक्षित दल की मौजूदगी दर्ज की गई है, जो खराब मौसम की आढ़ में किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में लगातार सर्तकता बरतते हुए निगरानी रखी जा रही है।


पुलिस की ओर से लगातार हो रही चेकिंग

पुलिस की ओर से पहले ही सभी थानेदारों को सतर्क किया गया है। साथ ही रात को निजी तौर पर नाकों की गहन जांच करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सीमांत इलाकों में बड़े स्तर पर सुबह और शाम गश्त चलाने के लिए कहा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें