Hot temperature in india, राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते रहेगा hot temperature, नहीं मिलेगी राहत

देश में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में इस सप्ताह में दिल्लीवासियों को गर्मी से जूझना पड़ेगा।
रविवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सबसे अधिक गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज इलाका का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 दर्जा किया गया।
इसी तरह लोधी रोड का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया। यहां अधिकत्म तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को भी रहेगा hot temperature
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, सोमवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंने की संभावना है। जिसमें हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है।