National

महाराष्ट्र के अहमदनगर में हिंसा, एक गुट ने किया धार्मिक जुलूस पर पथराव, कई हुए चोटिल

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शेवगांव से हिंसा का मामला सामने आया है। यहां रविवार की रात एक धार्मिकयात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जिसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पथराव से कई वाहनों को नुकसान भी हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

एक गुट ने किया जुलूस पर पथराव

बताया जा रहा है कि हिंसा और पत्थरबाजी की घटना औरंगाबाद और अहमदनगर शहर से तकरीबन 80 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। इस दौरान छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर रविवार शाम को एक जुलूस निकाला जा रहा था तभी एक गुट ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद एक धार्मिक स्थल पर दूसरे गुट की तरफ से भी पथराव किया गया और हिंसा भड़क गई। हालात को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

पहले भी हुई शहर में पथराव की घटना

बीती 29 मार्च को भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में 2 गुटों के बीच झड़प हुई थी। घटना के बाद वाहनों में आग भी लगा दी गई थी। साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया गया था। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसके ठीक एक दिन बाद किराडपुर में भी पत्थरबाजी की गई थी। पुलिस हालात काबू में करने के लिए पहुंची तो यहां पर पुलिस पर पथराव किया गया था। पुलिस की गाड़ियों तक को आग लगा दी गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें