UttarakhandBig NewsNainital News
नैनीताल: स्कूल की बस हुई हादसे का शिकार, टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी

नैनीताल के चोरगलिया में सोमवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी।
टायर फटना बताई जा रही हादसे की वजह
बस हादसे के समय बस में 20 बच्चे सवार थे तभी बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ बच्चे चोटिल भी हुए हैं। बस में एक महिला कंडक्टर भी सवार थी। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।