Chardham yatra latest news: बढ़ रहा यात्रियों की मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या पहुंची 21

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा में आए दो तीर्थयात्रियों की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। CHARDHAM YATRA के दौरान आए हुए यात्रियों में अभी तक मृतकों की संख्या 21 पहुंच गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान 19 की जान हार्ट अटैक से गई है। जबकि दो यात्रियों की मौत चोट लगने से हुई है। बता दें अमृत (65) निवासी हरियाल गांव गुजरात की GANGOTRI DHAM जाते समय रास्ते में अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें साथ आए तीर्थयात्रियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मध्यप्रदेश से आए यात्री की हार्ट अटैक से मौत
बीते शनिवार देर रात जानकीचट्टी में YAMUNOTRI YATRA पर जाते समय राजेश कुमार (52) पुत्र बलवीर सिंह निवासी गुना मध्य प्रदेश की अचानक तबियत बिगड़ गई। श्रद्धालुओं ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मृत्यु का कारण चिकित्सकों ने हार्ट अटैक बताया है।