UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

होटल में आपत्तिजनक स्थिति में मिली स्कूली छात्रा, पूछताछ पर हुआ बड़ा खुलासा, गिरफ्तार

उधमसिंह नगर की पुलिस टीम ने दौराहा स्थित एक होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने होटल के एक कमरे से एक युवक और एक किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पुलिस ने होटल संचालक सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल में आपत्तिजनक स्थिति में मिली किशोरी

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम दौराहा स्थित एक होटल में छापा मारा। होटल के एक कमरे से युवक और किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस युवक और किशोरी को कोतवाली ले आई। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ पर किशोरी ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

किशोरी ने लगाए युवक पर दुष्कर्म के आरोप

जानकारी के मुताबिक कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि किशोरी स्कूल की छात्रा है। पूछताछ में किशोरी ने युवक पर जबरन दुष्कर्म और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मोनिस निवासी मुंडिया पिस्तौर पर पोक्सो एक्ट के तहत सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पर युवक और किशोरी के परिजन भी कोतवाली पहुंचे।

पुलिस ने होटल प्रबंधक सहित दो लोगों को हिरासत में लिए है। बिना आईडी के कमरा देने, रजिस्टर में विवरण न रखने पर प्रीतपाल सिंह जसपुर निवासी (होटल संचालक) और परविंदर सिंह मुजफ्फरनगर यूपी (सहयोगी) के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें