Big NewsDehradun News

सैलरी मिलने की खुशी में रातभर की पार्टी, अगली सुबह हो गई मौत

ऋषिकेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रातभर तो युवक ने सैलरी मिलने की खुशी में पार्टी की लेकिन सुबह जब देखा तो उसकी मौत हो गई थी।

रातभर की पार्टी लेकिन सुबह हो गई मौत

ऋषिकेश में एक होटल में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। जहां सैलरी मिलने की खुशी में एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था।

जिसके बाद तीनों दोस्त सो गए। सुबह दो दोस्त तो उठे लेकिन युवक बेहोश पड़ा था। जब युवक को अस्पताल ले जाया गया तो युवक की मौत हो चुकी थी।

दाेस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सिद्धांत हौ। जो कि ऋषिकेश में एक होटल में काम करता था। सेलरी मिलने पर वो अपने दो दोस्तों करन और आदित्य के साथ पार्टी कर रहा था। सुबह करन और आदित्य तो जाग गए लेकिन सिद्धांत बेहोश ही था।

जिसकी जानकारी आदित्य ने उसके परिजनों और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने सिद्धांत को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के दाेस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिजनों ने नशे की ओवरडोज देकर मारने का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने दोस्तों पर उसे नशे की ओवरडोज देकर मारने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आठ मई को सिद्धांत को अपने होटल से वेतन मिला था। जिसके बाद आदित्य ने उसे पार्टी के लिए बुलाया था।

परिजनों का कहना है कि आदित्य, करण, सिद्धांत और इनके दोस्त दोनाली में आदित्य के घर पर थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि करन और आदित्य ने जानबूझकर सिद्धांत को नशे की ओवरडोज दी है। ओवरडोज से जब वो बेहोश हो गया तो इन दोनों ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें