National

कर्नाटक में कौन होगा सीएम? आज शाम होगी कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। बंपर बहुमत के साथ कांग्रेस ने भाजपा को पीछे किया है। अब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी लेकिन इस सरकार में कांग्रेस से राज्य की कमान कौन संभालेगा, कौन सीएम बनेगा इस पर फैसला आन बाकी है। वहीं इस बीच सीएम के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक आज शाम बैठक कर सरकार गठन पर चर्चा करेंगे और सीएम के उम्मीदवार पर अपन विचार रखेंगे।

शाम को होगी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक

आज शाम बैठक कर कर्नाटक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक सरकार गठन पर चर्चा करने के साथ मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अपने विचार रखेंगे। निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और दौड़ में सबसे आगे हैं।

कांग्रेस को मिली हैं 135 सीटें

बता दें कि कर्नाटक की कुल 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनावों में कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा को 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल को 19 सीटें मिली हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें