Big NewsChar Dham Yatra 2023

चारधाम यात्रियों को लेकर आ रही बस हुई हादसे का शिकार, एक यात्री की हालत गंभीर

चारधाम यात्रियों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस गुजरात के यात्रियों को ले जा रही थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

चारधाम यात्रियों को लेकर आ रही बस का हुआ एक्सीडेंट

श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही बस एक्सीडेंट का शिकार हो गई। ये बस चारधाम यात्रियों को ले जा रही थी। बस ऋषिकेश रोड पर पलट गई। जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन तीर्थयात्रियों को चोटें आई हैं।

गुजरात के यात्रियों को ले जा रही थी बस

बस चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के यात्रियों को ले जा रही थी। बस में अहमदबाद के 28 तीर्थयत्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से सभी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

एक यात्री की हालत गंभीर

शनिवार को श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक बस पलटने के कारण तहसील पावकी देवी कौडियाला के समीप दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें सभी यात्रियों को सामान्य चोटे आई हैं। जबकि एक तीर्थयात्री को गंभीर चोटें आई हैं। तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसके अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें