National

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने कहा, नफरत का बाजार बंद, मोहब्बत की दुकान खुली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देती दिख रही है।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत को भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। वहीं राज्य में कांग्रेस की जीत की ओर बढ़ती खबरों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और मीडिया को संबोधित करते हुए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया और नेताओं-कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

नफरत का बाजार बंद- राहुल गांधी

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होनें कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पत्रकारों से वार्ता में उन्होनें कहा कि अब कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हो गया है और मोहब्बत की दुकान खुल गई है। इसी के साथ राहुल गांधी ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया।

अपने किए 5 वादे करेंगे पूरे- राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि जनता से हमने पांच वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई है। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी है। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें