UttarakhandBig NewsNainital News

नैनीताल: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी नदी में गिरी कार, पति–पत्नी गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में भीमताल के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे नदी में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक भीमताल के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार में सवार आशीष कार्की (30) और गीतिका कार्की गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा की कार अचानक अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में गिर गई।

हायर सेंटर किया रेफर

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी धारी उपनिरीक्षक विजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक दंपति गंभीर रूप से घायल हैं। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें