Big NewsUdham Singh Nagar News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- मोदी मैजिक हुआ खत्म, कर्नाटक चुनाव है उदाहरण

कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। करन माहरा ने कहा कि मोदी मैजिक अब खत्म हो चुका है। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण कार्नाटक का चुनाव है।

मोदी मैजिक हुआ खत्म

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कर्नाटक चुनाव के बाद कहा है कि मोदी मैजिक अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में भारी बहुमत से सरकार बना रही है। जिसके बाद साफ दिख रहा है कि मोदी मैजिक अब खत्म हो गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षकों द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही टिकटों का वितरण किया जाएगा।

मजारों को तोड़ रही है भाजपा सरकार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता में काबिज भाजपा सरकार मजारों को तोड़ रही है। जबकि कई मजारों के मामले अब भी अदालत में लंबित है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे काम नहीं करने चाहिए। ऐसा कर भाजपा सरकार खुद ही को खुद को कटघरे में खड़ा कर रही है।

धर्म के नाम पर हुए अतिक्रमण को पहले ही तोड़ा जा चुका है

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि धार्मिक अतिक्रमण के नाम पर सरकार मजारों को तोड़ रही है। लेकिन साल 2009 में एफिडेविट दिया गया था कि धर्म के नाम पर जो भी अतिक्रमण किए गए हैं उन्हें सरकार तोड़ चुकी है। लेकिन अब 2023 में इस एफिडेविट के पहले बनी हुई पुरानी मजारों को क्यों तोड़ा जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें