Entertainment

Deepika Padukone: दीपिका ने पठान के ऑरेंज बिकिनी और जेएनयू मामले पर चुप्पी तोड़ी, कह दी ये बात 

बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दीपिका की फोटो टाइम मैगजीन के कवर में प्रकाशित हुई है। इसके साथ ही वो सेलेबस की लिस्ट में शामिल हो गई है। जिसकी फोटो टाई मैगज़ीन में छपी है।

मैगज़ीन के कवर में आने के अलावा उन्होंने भारत में हुए कई विवादों के बारें में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें पठान का बिकिनी विवाद और जूएनयू विवाद शामिल था।

इन बातों पर हुआ था विवाद

दीपिका की साल 2020 में ‘छपाक’ मूवी आई थी। जिसके प्रमोशन के लिए वो दिल्ली गई थी। इसके साथ ही वो जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) भी गई थी। जहां पर पहले से ही JNU के छात्र संशोधित नागरिकता अधिनियम(CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। यहां पर उनके बीच दीपिका भी शामिल हुई थी।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर ने उनकी कड़ी निंदा भी की थी। इसके साथ ही कुछ लोगों ने इसी के कारण उनकी मूवी छपाक का भी विरोध किया था। जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। इसके अलावा दीपिका की फिल्म पठान के  गाने ‘बेशरम रंग’ पर भी विवाद छिड़ गया था। दीपिका ने गाने में ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी थी जो विवाद का कारण बन गई। इन्हीं विवादों पर अब एक्ट्रेस ने खुल कर बात की है।

दीपिका ने कहा ये

दीपिका ने इन विवादों के ऊपर कहा की जब ये सब हो रहा था तो वो उस समय अपने काम में बिज़ी थी। उन्हें किसी भी विवाद और विरोध ने विचलित नहीं किया। दीपिका कहा की उन्हें नहीं पता की इन सब चीज़ों को उन्हें  महसूस करना चाहिए या नहीं। लेकिन उन्हें इन सब से कुछ महसूस नहीं हुआ।

शादी को लेकर शेयर किए टिप्स

मीडिया से बात चीत के दौरान दीपिका ने शादी के कुछ टिप्स भी शेयर किए। उनके हिसाब से सभी फिल्म देखते है। उनसे ही प्रभावित होकर  बड़े होते है। उन्होंने कहा की जितना जल्दी आप ये मान लें की जिस राह पर हम है या कोई दो अन्य  लोग जिस राह पर चल रहे है वो अलग है। तो वो चीज़ बेहतर होगी। हर एक इंसान की जीवन यात्रा दूसरे से अलग होती है। जितनी जल्दी इंसान ये समझ लें। उसके लिए उतना ही बेहतर होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें