UttarakhandBig NewsDehradun News

हाकम सिंह सहित अन्य छह आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम ने दिए आदेश

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई भर्ती परीक्षा धांधली के मुखिया आरोपी हाकम सिंह रावत के साथ साथ छह आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जिलाधिकारी ने दिए संपत्ति कुर्क के आदेश

बता दें एसटीएफ ने सभी आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हाकम सिंह सहित 40 से अधिक लोगों को एसटीएसफ ने गिरफ्तार किया था। एसटीएसफ ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह सहित अन्य आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर देहरादून डीएम को भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने हाकम सिंह सहित अन्य आरोपियों की 17.85 रुपए की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दे दिए हैं।

इन आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त

  • हाकम सिंह निवासी ग्राम लिवाड़ी तहसील मोरी उत्तरकाशी वर्तमान निवासी तरला आमवाला रायपुर – 5,83,39,913
  • अंकित रमोला निवासी ग्राम सुनहरा नौगांव तहसील बड़कोट उत्तरकाशी- 40,70,787
  • जयजीत दास निवासी ग्राम भिस्वां महराजगंज उत्तर प्रदेश निवासी पंडितवाड़ी वसंत विहार- 51,42,189
  • चन्दन सिंह मनराल निवासी ग्राम लखनपुर रामनगर नैनीताल- 10,57,88,708
  • दीपक शर्मा निवासी गुरु तेग बहादुर जगाधरी वर्कशॉप यमुनानगर हरियाणा वर्तमान निवासी निकट रुद्राक्ष गार्डन जसपुर- 40,40,721
  • मनोज जोशी निवासी ग्राम मायोली भनौली अल्मोड़ा वर्तमान निवासी मोथरोवाला धर्मपुर देहरादून- 11,87,863

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें