UttarakhandBig NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़: मां के सामने सात साल की बच्ची को खींच ले गया तेंदुआ, ऐसे बचाई जान

पिथौरागढ़ में मां के साथ खेत गई सात साल की बच्ची को तेंदुआ खींच ले गया। तेंदुआ बच्ची पर झपट 100 मीटर दूर खिंच ले गया। मां और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़ भाग गया। बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मां के सामने बच्ची को खींच ले गया तेंदुआ

जाखनी उप्रेती गांव में कमल सिंह की बेटी शशिकला (7) गुरुवार शाम अपनी मां हेमा देवी के साथ घर के ही पास खेत में गई हुई थी। इस दौरान घात लगाए तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर जबड़ों में दबाकर 100 मीटर दूर खींच ले गया। हेमा देवी और आसपास के लोगों ने शोर मचाते पर तेंदुए का पीछा किया। तेंदुआ बच्ची को छोड़ भाग गया। आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

क्षेत्रवासियों ने की क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग

बच्ची के सिर, एक आंख, गले और पीठ पर तेंदुए के दांतो और पंजो के गहरे निशान हैं। तेंदुए के बच्ची पर हमले के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक रेंजर वन विभाग मनोज सनवाल ने वन विभाग की दो टीमें बनाई है।

पीड़ित परिवार को दी जाएगी राहत राशि

वन विभाग की एक टीम रात में गश्त करेगी और तेंदुए को भरी आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखे फोड़े जाएंगे। इसके साथ ही दूसरी टीम घायल बच्ची की स्थिति देखने के लिए अस्पताल भेजी गई है। पीड़ित परिवार को राहत राशि भी दी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें