Big NewsUttarakhand

प्रदेश में युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब 12वीं पास स्थानीय युवा बनेंगे स्किल्ड टूरिस्ट गाइड, जानिए कैसे?

प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब युवाओं को रोजगार के लिए अपना घर छोड़ महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। सरकार अब स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड बनने के लिए प्रशिक्षण देगी। इसके साथ ही इन युवाओं को पांच साल का लाइसेंस भी दिया जाएगा।

12वीं पास स्थानीय युवा बनेंगे दक्ष टूरिस्ट गाइड

प्रदेश में अब युवाओं को राजगार मुहैया कराने के लिए सरकार ने नई पहल की है। सरकार अब 12 वीं पास युवाओं को टूरिस्ट गाइड बनने का प्रशिक्षण देगी। सरकार देश-दुनिया से देवभूमि में आने वाले पर्यटकों के मार्गदर्शन के लिए टूरिस्ट गाइड तैयार करेगी। ये टूरिस्ट गाइड स्थानीय युवा ही होंगे।

युवाओं को प्रशिक्षण देना हुआ शुरू

युवाओं को दक्ष टूरिस्ट गाइड बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने पहल की है। विभाग ने 12वीं पास युवाओं को प्रशिक्षण दिलाना शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण के लिए हर जिले से 30 युवा चुने गए हैं। इस योजना के तहत गढ़वाल मंडल के लगभग सभी जिलों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

युवाओं को दिया जा रहा पांच साल का लाइसेंस

जिसके बाद अब कुमाऊं मंडल के 12वीं पास युवाओं के प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन युवाओं को 10 दिन का प्रशिक्षण देने के बाद टूरिस्ट गाइड का पांच साल का लाइसेंस दिया जा रहा है। विभाग लाइसेंस जारी करने से युवाओं का पुलिस सत्यापन भी करा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें