UttarakhandBig NewsNainital News

नैनीताल: परिवार से हुई थी मामूली बात पर कहासुनी, किशोर ने लगा दी नदी में छलांग, मौत

परिवार में हुई मामूली कहासुनी को लेकर एक किशोर ने कोसी नदी के पल में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। किशोर के नदी में छलांग लगाने की सूचनाजैसे ही परिजनों को मिली। परिजन देर रात किशोर को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। उपचार के दौरान ही किशोर की मौत हो गई।

मामूली बात पर हुआ था परिवार से विवाद

भानु कश्यप (16) पुत्र कुंवर पाल कश्यप मोतीमहल, नैनीताल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया की कुड़वार रात करीब 10 बजे किशोर कोसी नदी पुल में कूद गया। सूचना मिलने पर किशोर को बाहर निकलकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान ही किशोर की मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

कोतवाल ने बताया की किसी मामूली बात पर किशोर की उसके परिवार के साथ विवाद हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें