UttarakhandDehradunhighlight

सहारनपुर से एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की मिली डिग्री

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक और फर्जी डॉक्टर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने बंगलूरू के राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की फर्ज़ी डिग्री हासिल की थी। बता दें आरोपी ने भारतीय चिकित्सा परिषद् उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था।

पुलिस ने सहारनपुर से फर्ज़ी डॉक्टर दबोचा

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बुधवार को टीम ने एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। बता दें 10 जनवरी को फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। जिसके बाद अभी तक पुलिस 20वीं गिरफ़्तारी कर चुकी है। अभी भी मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद् में कराया था पंजीकरण

आरोपी आसिफ अंसारी ने गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख की मदद से राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू की फर्ज़ी डिग्री ली थी। इसके बाद आसिफ वर्ष 2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद् में पंजीकरण कराया था। तभी से वह फर्ज़ी डिग्री पर सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button