UttarakhandBig NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़: भालू की ड्रेस में गश्त कर रहे ITBP जवान, वजह जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट में बंदरों के आतंक के चलते जनता का जीना दुश्वार हो गया है। बन्दर न केवल खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि स्थानीय लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। ऐसे में आईटीबीपी के जवानों ने जनता को बंदरों से छुटकारा दिलाने के लिए भालू की ड्रेस का सहारा लिया है।

ये है मामला

डीडीहाट के मिर्थी में आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी तैनात है। यहां बंदरों ने जवानों के नाक में दम कर रखा है। बन्दर कभी जवानों के बैरकों में घुस जाते हैं तो कभी मेस में घुसकर नुकसान पहुंचाते हैं। जिस कारण कई जवान बंदरों को भगाते ही रह जाते हैं।

बंदरों से बचने के लिए जवानों की नई तरकीब

जवानों ने बंदरों से बचने के लिए भालू जैसी दिखने वाली ड्रेस तैयार करवाई है। दो से तीन जवान ड्रेस पहनकर आईटीबीपी परिसर में घूमते रहते हैं। जिसके बाद बन्दर उन्हें भालू समझकर जंगल की ओर भाग जाते हैं।

बन्दर की समस्या केवल पिथौरागढ़ जनपद में ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश भर में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में पूरे राज्य में एक लाख दस हजारसे अधिक बन्दर मौजूद है। ये ना केवल खेती को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि घरों की छत पर खाद्य सामाग्री को सुखाना भी बंदरों के रहते एक चुनौती के सामान है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें