UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ धाम में क्यूआर कोड मामले में SIT टीम गठित, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड लगाने के मामले में पुलिस टीम ने एसआईटी टीम का गठन किया है। अब एसआईटी की टीम मामले की जांच करेगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह की देखरेख में मामले की जांच की जाएगी।

SIT टीम करेगी मामले की जांच

बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद डिजिटली चढ़ावे के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड मंदिर परिसर में लगाए गए थे। मामले में बदरीनाथ- केदारनाथ समिति (बीकेटीसी) की ओर से पुलिस में तहरीर दी गयी थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रेमेंद्र डोभाल ने बताया की मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि मामले के निस्तारण के लिए साइबर सेल से समन्वय बनाकर मामले की पूरी जानकारी एकत्रित की जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें