National

सोनिया गांधी नहीं बीजेपी की वसुंधरा राजे हैं सीएम गहलोत की नेता, सचिन पायलट का आरोप, कांग्रेस मे दिख रही गजब की फूट  

राजस्थान में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में फूट दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। सचिन पायलट ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत का भाषण को सुनने के बाद यह लगता है कि सोनिया गांधी नहीं बल्कि उनकी नेता बीजेपी से वसुंधरा राजे सिंधिया हैं।

धौलपुर के भाषण पर पायलट का हमला

बता दें कि कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दावों को लेकर उन पर हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे हैं। एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम बीजेपी नेता वसुंधरा राजे कर रही थी। आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए।

कुछ लोग पार्टी कमजोर करना चाह रहे- पायलट

सचिन पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा- धौलपुर में अशोक गहलोत का भाषण सुनकर मुझे समझ में आया कि हम पिछले साढ़े चार साल में भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाए। जनता से बड़ा कोई नेता नहीं होता है।

11 मई को निकालेंगे 125 किमी की यात्रा

बता दे कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट 11 मई को अजमेर से एक जन संघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं जो जयपुर की तरफ आएगी । उन्होनें बताया कि यह यात्रा 125 किमी की होगी। सही निर्णय तब लिए जाएंगे, जब जनता का पूरा साथ होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं अब समझ गया हूं कि सीएम अशोक गहलोत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की।

बीजेपी नेता वसुंधरा राजे पर गहलोत का दावा

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने वसुंधरा राजे को कांग्रेस सरकार के लिए संकट मोचक’ बताया था। अशोक गहलोत ने कहा था कि 2020 में कांग्रेस के कुछ विधायकों की बगावत के समय वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार बचाई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें