UttarakhandDehradun NewsHighlight

देहरादून: मेडिकल स्टोर में बिक रही थी प्रतिबंधित दवाएं, संचालक गिरफ्तार

एक लाख प्रतिबंधित दवाओं को उपलब्ध कराने वाले दवाओं के मुख्य सप्लायर को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें मेडिकल स्टोर संचालक पर 67 हजार प्रतिबंधित नशीली दवाओं को अवैध रुप से बेचने का आरोप है।

नशीली दवा को अवैध रुप से बेचने वाला संचालक गिरफ्तार

थाना प्रेम नगर पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी इन्द्रप्रीत सिंह (40) निवासी रेसकोर्स देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें प्रेमनगर पुलिस टीम ने बीते शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर सुद्दोवाला चौक के पास वंश मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई को मेडिकल स्टोर की आढ मे प्रतिबंधित नशीली दवाओं को बेचते हुए 67848 कैप्सूलो और टैबलेट के साथ पकडा था।

न्यायलय में पेश कर भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने बयान में बताया था कि बरामद माल को देहरादून निवासी इन्द्रप्रीत सिंह नाम के मेडिकल सप्लायर से ख़रीदा था। इन्द्रप्रीत का नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस इन्द्रप्रीत की तलाश में जुट गयी थी।

थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने बताया की इन्द्रप्रीत सिंह का सुपर मेडिकल सप्लायर के नाम से अजबपुर चौक के पास मेडिकल स्टोर है। जिसका वह पिछले तीन सालों से संचालन कर रहा है। आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें