UttarakhandDehradun NewsHighlight

लोकसभा चुनाव पास आते ही सियासी हमले तेज, हरदा ने लगाए भाजपा पर ये आरोप

उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद का मुद्दा जहां सियासी नजरिए से देखा जा रहा है। वहीं इस बार उत्तराखंड में भी अतिक अहमद की हत्या के बाद अतिक का मामला चुनावी रूप लेने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का चुनाव चिन्ह अतीक अहमद होगा।

लोकसभा चुनाव पास आते ही सियासी हमले तेज

हरदा ने कहा की आज कांग्रेस के पास महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, समेत अन्य कई मुद्दे हैं। जो इस बार चुनावों में अहम रहेंगे। लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर मुद्दाविहीन होने का आरोप लगाया है। हरदा ने कहा कि भाजपा इस बार चुनावों में अतीक अहमद के नाम पर वोट बैंक बटोरने की कोशिश करेगी। इस बार भाजपा का चुनाव चिन्ह अतीक अहमद होगा।

लैंड जिहाद पर हरदा का सरकार पर वार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने लैंड जिहाद के नाम पर तोड़े जा रहे मजारों को लेकर भी भाजपा पर हमला किया है। हरदा ने कहा कि जो अवैध मजार हैं। उनको तोड़ने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सरकार इसके लिए कुछ नियम तो तैयार करें। क्योंकि सन्यासी और अन्य धर्मों से जुड़े लोग जंगलों में ही तपस्या करते थे।

महेंद्र भट्ट ने दिया हरदा को जवाब

हरीश रावत के अतीक अहमद वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कि भी प्रतिक्रिया आई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरीश रावत इतने सीनियर नेता हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि भाजपा का चुनाव चिन्ह क्या है। उनका कहना है कि भाजपा का चुनाव चिन्ह मां सरस्वती का आसन्न कमल का फूल है।

लेकिन विपक्ष के पास खुद कई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए इस तरह की बात कर रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने हरदा पर तंज कस्ते हुए कहा की हरीश रावत हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने का जो सपना देख रहे हैं। वह पूरा नहीं होगा क्योंकि उनकी ही पार्टी के नेता हरक सिंह रावत उनके सपनों को तोड़ने पर लगे हुए हैं। इसलिए कांग्रेस भाजपा की चिंता न कर अपने बारे में सोचे तो बेहतर होगा।

इनपुट- मनीष डंगवाल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें