Big NewsChar Dham Yatra 2023

बर्फबारी के बाद खिली धूप, चारों धामों में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

चारधाम में सोमवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी के बाद आज धूप खिली है। धूप खिलने के बाद चारों धामों में अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिसके बाद दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है।

बर्फबारी के बाद चारों धामों में खिली धूप

प्रदेश में मौसम का मिजाज कल कुछ बिगड़ा हुआ था। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवड ली और चारों धामों में बारिस और बर्फबारी शुरू हो गई। जिसके बाद मौसम में ठंड बढ़ गई। लेकिन मंगलवार को जब धूप खिली तो चारों धामों का नजारा अद्भुत था।

बर्फ का लुत्फ उठाते हुए दिखे तीर्थयात्री

चारों धामों में इस अद्भुत नजारे को देख तीर्थयात्रियों की खुशी का ठिकाना ना रहा। जहां एक ओर धूप खिली तो चारधाम में दर्शन को पहुंचे तीर्थयात्रियों में उत्साह देखने को मिला तो तो वहीं यात्री ठंड की परवाह किए जमी बर्फ का लुत्फ उठाते हुए भी दिखे। 

अब तक 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालु ने किए चारधाम में दर्शन

चारधाम यात्रा को शुरू होने के 16 दिनों में 5.51 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। मौसम का मिजाज बिगड़ा होने के बावजूद भी बर्फबारी और ठंड में भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

सोमवार को चारों धाम में 46279 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जिसमें सोमवार को केदारनाथ धाम में 21014, बद्रीनाथ धाम में 10025, गंगोत्री धाम में 8453 और यमुनोत्री धाम में 6787 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button