National

देश में कम हो रहे कोरोना के मामले, 1,331 नए मामले आए सामने, 11 मौत

भारत में अब कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,331 नए मामले सामने आए हैं । इसके साथ ही 11 मौत हुई है।

रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज

बता दे कि अब कोरोना सो काफी लोग ठीक हो रहे हैं। 4,44,18,351 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई। साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 25,178 से घटकर 22,742 रह गई है।

मत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज

स्वास्थय मंत्रालय की रिर्पोट के अनुसार 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,707 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें