National

श्री हरमंदिर साहिब के सामने हुए धमाकों का डीजीपी गौरव यादव ने किया खुलासा

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के सामने हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों का पुलिस ने खुलासा किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 30 घंटे के अंदर हुए दोनों धमाके लो इंटेंसिटी के थे। वहीं पुलिस को मौके से डेटोनेटर नहीं मिला है। बताय जा रहा है कि विस्फोटक किसी कंटेनर में लाए गए थे, जो सारागढ़ी पार्किंग में रखे थे।

मौके से नहीं मिला मैकेनिज्म या डेटोनेटर

यह किसी की शरारत है, किसी संगठित तरीके से धमाका किया गया है या कोई अन्य मॉड्यूल है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा में पूरी तरह से सक्षम है। गौरव यादव ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। पुलिस इसकी पूरी जानकारी अपने ट्विटर और सोशल मीडिया हैंडल पर डालेगी। 

सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे- डीजीपी

वहीं डीजीपी यादव ने कहा कि हमार टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी और मौके पर उपस्थित लोगो के बयान भी लिए जांएंगे । उन्होंने कहा मौके से पोटेशियम सल्फेट और सल्फर मिले जो बाजार में आसानी से खरीदे जा सकते हैं। डीजीपी ने कहा है कि जांच की जा रही है कि कहीं पंजाब का माहौल खराब करने की शरारत तो नहीं कर रहा ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें