मोदी जी गाड़ी में, बोम्मई जी, येदियुरप्पा जी गाड़ी से बाहर, राहुल गांधी का पलटवार, कहा, भ्रष्टाचार के साथ भाजपा सरकार

कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी ने कर्नाटक के अनेकल में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें भाजपा सरकार और पीएम के खिलाफ जमकर अपनी बात कही। इस दौरान वहां केसी वेणु गोपाल, डीके शिव कुमार, बीएल शंकर नेताओं के साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजदू रहे। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम जब भी चुनावी यात्रा में होते है तो केवल खुद को ही गाड़ी में रहते हैं और अपने साथ के नेताओं को सड़क पर चलने को कहते हैं। ये पीएम मोदी का चुनाव नहीं है ये कर्नाटक की जनता का चुनाव है।
मोदी जी गाड़ी में, नेता चलते सड़क में- राहुल
इस दौरान जनता के साथ संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे रोड शो में सारे नेता एक साथ खड़े दिखाई देते हैं, जबकि मोदी जी के रोड शो में बोम्मई जी, येदियुरप्पा जी गाड़ी से बाहर रहते हैं। मोदी जी गाड़ी में चलते हैं, बाकी नेता सड़क पर चलते हैं।
चोरी से बनी सरकार चोरी ही करेगी
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपने किसी और को चुना, लेकिन सरकार किसी और की बन गई। विधायकों को खरीदकर सरकार चोरी की गई। उन्होंने कहा कि चोरी से बनने वाली सरकार महज चोरी ही करती है और उसको कुछ और नहीं पता होता है।
भारत जोड़ों यात्रा का किया जिक्र
इस दौरान उन्होने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमने कई किलोमीटर की पैदल यात्रा की क्योकि हम भारत को जोड़ना चाहते हैं। नफरत मिटाना चाहते थे, हिंसा खत्म करना चाहते थे। और यात्रा में आपने हमें कहा महंगाई, और बोरोजगारी सबसे ज्यादा बड़े मुद्दे हैं। महिलाओं ने कहा कि सिलेंडर महंगा हो गया है, पेट्रोल, डीजल महंगा हो गया है। नोटबंदी और जीएसटी ने हमें बर्बाद कर दिया ।
भ्रष्टाचार में 40 फीसदी किसे मिला
वबीं राहुल गांधी ने जनता से कहा कि आप सभी ने बताया है कि कर्नाटक की सरकार चोरी और कमीश्न की सरकार है और इस सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। इस दौरान उन्होनें कई सारे स्कैम के बारे में बात की और कहा कि भाजपा सरकार ने इन स्कैम को लेकर कोई एक्शन नहीं किया। उन्होनें कहा कि विधायक का बेटा 8 करोंड़ रुपये के साथ पकड़ा गया लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। वहीं भाजपा के एक विधायक कहते हैं कि सीएम की कुर्सी खरीदी जा सकती है।
वहीं राहुल ने कहा कि पिछले 3 साल से भाजपा की सरकार है और पीएम को भी जानकारी होगी कि कर्नाटक मे कितना भ्रष्टाचार हुआ है। आपने ही कहा था कि डबल इंजन सरकार, इस बार डबल इंजन चोरी हुई है तो मोदी जी आप बताए कि 40 फीसदी का कौन से इंजन को कितना मिला ?
पीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि जब पीएम मोदी यहां आते हैं तो कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने मेरे ऊपर 51 बार आक्रमण किया है। लेकिन पहले आप बताएं की आपने कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या किया। कितने लोगो को आपने जेल भेजा।
लोकसभा से मुझे अयोग्य ठहरा दिया
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि जब मैंने लोकसभा में अदानी, नीरव मोदी जैसे भ्रष्टाचार के सवाल उठाये तो मुझे लोकसभा से अयोग्य ठहरा दिया और जो यहां भ्रष्टाचार कर रहे हैं उनके खिलाफ प्रधानमंत्री कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।