UttarakhandDehradun News

तीर्थों की मर्यादा भंग करने वालों पर पुलिस सख्त, 67 गिरफ्तार, दो हजार से अधिक लोगों के काटे चालान

उत्तराखंड पुलिस तीर्थों की मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। इसी के तहत पुलिस ने सात दिन के भीतर तीर्थों की मर्यादा भंग करने के आरोप में 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 2703 लोगों का चालान किया गया है। इसमें अधिकांश मामले शराब पीकर हुड़दंग करने से सम्बंधित हैं।

तीर्थों की मर्यादा भंग करने वालों पर पुलिस सख्त

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक इनसे अभी तक सात लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल लिया गया है। बता दें कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर इस बार ऑपरेशन मर्यादा 29 अप्रैल से शुरू किया था। बता दें पिछले कुछ दिन पहले हरियाणा के कुछ युवकों का सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम मार्ग में हुक्का गुड़गुड़ाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो वायरल होने के बाद से ही उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मर्यादा के तहत तीर्थों और उसके आसपास के इलाकों में अमर्यादित व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी तक वायरल वीडियो में दिख रहे युवाओं की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार ने रुद्रप्रयाग पुलिस को जांच सौंपी थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें