UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

शहीद रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम

जम्मू के राजौरी कोटरंगा सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए चमोली जनपद के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ गांव निवासी रूचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 10:30 बजे उनके गांव पहुंच गया है। तिरंगे से लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर सभी परिजन बिलख कर शरीर से लिपट गए।

शहीद रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा

बता दें सेना के जवान शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। जानकारी के अनुसार गांव में अंतिम संस्कार के लिए 500 से अधिक लोग पहुंचे। शहीद का अंतिम संस्कार गांव के आसपास ही महादेव घाट पर कुछ समय बाद होगा। शहीद के अंतिम संस्कार के लिए गांव में जमावड़ा लगा हुआ है।

शहीद के पार्थिव शरीर को कल दोपहर 11:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहां सेना के जवानो ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें