सुकेश चंद्रशेखर ने कहा, सीएम केजरीवाल के बंगले के सामान में मैंने किए लाखों खर्च

तिहाड़ जेल में बंद आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले में हो रहे पुनर्निर्णाम और फर्नीचर से लेकर क्रॉकरी तक पर जो खर्च हुआ है वो सारा पैसा मैंने दिया है। यह बात उन्होनें सुकेश ने राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर बताई है।
सुकेश ने राज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे पत्र में बताया है कि केजरीवाल के बंगले में जो फर्नीचर लगे हैं वह सत्येंद्र जैन और केजरीवाल ने खुद चुने थे। उन्होनें कहा कि उनके फोटो मैंने उन्हें व्हाट्सएप और फेस टाइम चैट के जरिए सीएम और जैन के मोबाइल पर भेजे थे।
सुकेश ने दी सामान की जानकारी
सुकेश ने वहीं पत्र में उन सभी सामानों की जानकारी दी है जो उसके मुताबिक उसने केजरीवाल के लिए खरीदा था। इसमें 45 लाख रुपये का ऑलिव ग्रीन रंग का 12 सीटर डाइनिंग टेबल है, केजरीवाल और उनके बच्चों के बेड रूम के लिए 34 लाख रुपये की ड्रेसिंग टेबल, 18 लाख रुपये के सात आइने, 28 लाख के 30 पीस रग्स, बेडस्प्रेड्स और तकिए और 45 लाख की पामराई की तीन दीवार घड़ियां शामिल है।
सुकेश ने किया बिल भुगतान का दावा
वहीं सुकेश ने पत्र में ये भी दावा किया है कि इन सभी सामनों के बिल का भुगतान उसने किया है। उसने लिखा है कि सारे फर्नीचर सीधे केजरीवाल के दफ्तर भेजे गए थे, जहां से उसके स्टाफ रिषभ शेट्टी ने उन्हें उनके आवास पर लगाया था। उसने बताया कि ये सब इटली और फ्रांस से आयात हुए थे। सभी भुगतान मेरे फर्म न्यू एक्सप्रेस पोस्ट एंड एलएस फिशरीज द्वारा किए गए थे। सुकेश ने इस बात का सबूत जांच एजेंसी को देने की बात भी कही है। उसने अपने पास मौजदू केजरीवाल और सिसोदिया संग हुए व्हाट्सएप चैट क दिखाने की बात कही है।