UttarakhandBig NewsHaridwar News
लैंड जिहाद पर सरकार सख्त, हरिद्वार में भारी विरोध के बीच हटाई मजार, छावनी में बदला इलाका

हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर में भारी विरोध के बीच चंदन वाली मजार को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। मजार को ध्वस्त करने के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। दोनों तरफ से बेरिकेड्स लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई।
भारी विरोध के बीच हटाई अवैध मजार
मजार हटाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग आर्य नगर चौक में एकत्रित होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत होकर अपने घरों की ओर लौटे।
आसपास का इलाका छावनी में तब्दील
मजार के हटाने की कार्रवाई के दौरान आसपास का पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया। घरों की छतों पर चढ़े लोगों को भी निचे उतारा गया।