UttarakhandBig News

धामी कैबिनेट के विस्तार की हलचल तेज, जल्द आएगी दायित्वधारियों की लिस्ट

धामी कैबिनेट में विस्तार की हलचल तेज हो गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद धामी सरकार में दायित्वों का आवंटन हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव होने के बाद दायित्व देने पर विचार हो सकता है।

कर्नाटक चुनाव के बाद दायित्व देने पर विचार

कैबिनेट मंत्री रहे चन्दन राम दास के निधन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार भी प्रस्तावित है। उनके निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद इसकी संभावना बढ़ गई है। बता दें इस समय मंत्रिमंडल में चार पद खाली हैं।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को वहां पर चुनाव परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। जिसके बाद 15 मई तक भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी चुनाव के प्रचार की व्यस्तता से मुक्त हो जाएगा। माना जा रहा है इसके बाद ही सीएम धामी केंद्रीय नेताओं से दायित्वों और मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में चर्चा कर सकते हैं।

चुनावों को ध्यान में रख कर ही तय होंगे पद

बता दें इस साल निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही सीएम धामी चेहरों को चुनेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास अनुसूचित जाति वर्ग से थे। उनकी जगह को भाजपा एससी चेहरे या एससी महिला चेहरे से भर सकती है।

इसी तरह हरिद्वार जनपद से ब्राह्मण या ओबीसी चेहरे को जगह देने पर विचार हो सकता है। नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में दो पूर्व कैबिनेट मंत्री के रूप में अनुभवी चेहरे हैं। बता दें दायित्वों की सूची भी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से फाइनल होनी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें