National

कोरोना संक्रमण के 2,961 नए मामले सामने, 17 लोगों की हुई मौत, रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,961 नए मामले सामने आए। जबकि सक्रिय मामले एक दिन पहले 33,232 से घटकर 30,041 हो गए। नए मामलों के बाद, देश में कोविड संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में 17 लोगों की मौत

वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना से 17 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। जिसमे केरल के 9 लोग भी शामिल हैं। इन मौतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई है।

रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज

बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,05,550 हो गई है और सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें