HighlightBig NewsHaldwani NewsNainital NewsUttarakhand

हल्द्वानी: महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका पर पुलिस टीम जांच में जुटी

हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र में महिला के घर से शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी पंकज, एसपी हरबंस सिंह की पूरी ट्राम मौके पर पहुंची।

शव मिलने से हड़कंप

संवाददाता की जानकारी के अनुसार नंदी देवी (50) पत्नी स्वर्गीय उम्मेद सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। महिला का शव उसके घर पर ही मिला है। पुलिस को महिला के शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि मृतक नंदी देवी परचून की दुकान चलाती थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी हरबंश सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें