UttarakhandBig NewsDehradun News

‘मन की बात’ न सुनने पर 100 रुपए का जुर्माना, शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रदेश के शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला देहरादून के जीआरडी निरंजनपुर एकेडमी का है। जहां पर पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने स्कूल नहीं पहुंचे छात्रों से 100 रुपए फाइन वसूलने का आरोप लगा है। मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।

शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

इस मामले में नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले में स्कूल को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

स्कूल प्रबंधन ने व्हाट्सप्प पर किया था आदेश जारी

जानकारी के अनुसार आरिफ खान ने बताया कि जीआरडी एकेडमी ने उन बच्चों को 100 रुपए फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा करानेका आदेश जारी किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस संबंध में स्कूल के व्हाट्सप्प ग्रुप में आदेश जारी किए गए हैं। जिसके बाद कुछ अभिभावकों ने उन्हें इस आदेश का स्क्रीनशॉट भी दिखाया है।

आरिफ खान ने बताया कि जीआरडी अकेडमी ने उन बच्चों को 100 रुपये फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कराने का आदेश जारी किया है जो रविवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस संबध में स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में आदेश जारी किए गए हैं। अभिभावकों ने उन्हें इस आदेश का स्क्रीनशॉट भी दिखाया है।

शिक्षा विभाग ने किया कारण बताओ नोटिस जारी

बता दें मामले में शुक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्कूल को कारन बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर स्कूल तीन दिन तक अपना पक्ष नहीं रखता है तो ये समझा जाएगा कि स्कूल कि तरफ से बच्चों से पैसे वसूले गए थे। इसके बाद विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें